बागपत। कोरोना के केस बढ़ने पर बागपत में दिल्ली पुलिस जवानों की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। जवानों संग दर्जनों राहगीर भी पुलिस ने डूंडाहेड़ा चौकी से वापस भेजा गया। कई लोगों से पुलिस की कहासुनी भी हुई पर एंट्री नहीं होने दी।
देश के कोरोना के पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों की बागपत में एंट्री बंद कर दी है। गुरुवार सुबह से ही डूंडाहेड़ा चौकी पर पुलिस ने सख्ती बढ़ने के साथ बाहरी लोगों को रोकना शुरू कर दिया। चौकी से किसी को भी बागपत में एंट्री नहीं करने दी जा रही है। एंट्री नहीं होने से दिल्ली के जवानों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों की मानें तो दिल्ली में पुलिस जवान भी कोविड-19 की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे भी हो सकता है कि कोई जवान पॉजिटिव हो जिससे परिवार के अन्य लोग भी चपेट में आ जाएं। जानलेवा बीमारी को लेकर किसी की जान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। एंट्री नहीं होने देने पर कई राहगीर पुलिस से उलझ भी गए। जबरदस्ती करने वाले कई बाइक सवारों को लाठियां भांजकर वापस खदेड़ा गया। इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर बागपत में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।